CPCB भर्ती 2025 –केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board – CPCB) ने विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों के लिए विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 07 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CPCB 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत: 07 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल 2025
- परीक्षा तिथि: बाद में घोषित होगी
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध होगा
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
1 घंटे की परीक्षा हेतु:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500/-
- एससी / एसटी / सभी श्रेणी की महिलाएं: ₹150/-
2 घंटे की परीक्षा हेतु:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹1000/-
- एससी / एसटी / सभी श्रेणी की महिलाएं: ₹250/-
भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के ज़रिए।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2025 आयु सीमा (कट-ऑफ डेट: 28 अप्रैल 2025)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु विभिन्न पदों के अनुसार:
- वैज्ञानिक ‘बी’ के लिए: 35 वर्ष
- सहायक, लेखा सहायक, तकनीकी पर्यवेक्षक आदि: 30 वर्ष
- अन्य पदों के लिए: 27 वर्ष
- नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट मिलेगी
CPCB भर्ती 2025 कुल पदों की संख्या: 69
पद का नाम | वैकेंसी |
वैज्ञानिक ‘बी’ | 22 |
सहायक विधि अधिकारी | 01 |
वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक | 02 |
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक | 04 |
तकनीकी पर्यवेक्षक | 05 |
सहायक | 04 |
लेखा सहायक | 02 |
कनिष्ठ अनुवादक | 01 |
वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन | 01 |
कनिष्ठ तकनीशियन | 02 |
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 02 |
अपर डिवीजन क्लर्क | 08 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-II | 01 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II | 03 |
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 02 |
लोअर डिवीजन क्लर्क | 05 |
फील्ड अटेंडेंट | 01 |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ | 03 |
CPCB Job Eligibility: योग्यता
सीपीसीबी की इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई करने के लिए विभिन्न पदों के मुताबिक अलग-अलग योग्यता तय की गई है। इसमें 10वीं /12वीं/इंजीनियर/टेक्नोलॉजी/लॉ/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/ आदि में बैचलर डिग्री/ मास्टर्स डिग्री आदि की डिग्री धारक अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ पदों पर अनुभव और टाइपिंग स्पीड भी मांगी गई है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले सीपीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Recruitment 2025” सेक्शन में उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, ID प्रूफ आदि) स्कैन कर तैयार रखें।
- सभी जानकारी भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने से पहले पूर्वावलोकन कर जांच लें।
- अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन | यहाँ क्लिक करें |
हमारे साथ जुड़ें और अपडेट पाएं!
WhatsApp Join Us | JOIN |
Telegram Join Us | JOIN |
Official Website | Click Here |